Ad

हल्द्वानी : DM के निर्देश_ जिला प्राधिकरण में तैनात दो अधिकारियों के तबादले..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशों के बाद लंबे समय से प्राधिकरण में एक ही जगह पर तैनात(जमे) अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। आज जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के दो जे.ई.(अवर अभियंता) के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd


सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के आदेशानुसार रघुवीर लाल भारती अवर अभियंता का स्थानान्तरण जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी में तथा अंकित बोरा अपर अभियंता का स्थानान्तरण जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण भीमताल में किया जाता है। उन्होने बताया उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


यहां आपको बताते चलें जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बीते सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण की बैठक के दौरान प्राधिकरण सचिव को लंबे समय से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों के ट्रांसफर के निर्देश दिए थे।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल के अनुमोदन के क्रम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल में तैनात अवर अभियन्ताओं का निम्नानुसार स्थानान्तरण / कार्य विभाजन किया जाता है:-

अवर अभियन्ता का नाम

1- रघुवीर लाल भारती, अवर अभियन्ता ।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में अंकित सिंह बोरा, अवर अभियन्ता के स्थान पर ।

2- अंकित सिंह बोरा, अवर अभियन्ता ।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में रघुवीर लाल भारती, अवर अभियन्ता के स्थान पर ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *