

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काठगोदाम बस डिपो में बस टर्मिनल सहित 778 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी जनता को बड़ा तोहफा दिया है। हल्द्वानी गौलारोखड़ में 1493 लाख की लागत से कार्यालय का भवन बनाया जाएगा। वहीं 493.42 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, 2293 लाख रुपये से चालक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। वहीं काठगोदाम में 6728 लाख की लागत से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके अलावा नैना देवी मंदिर का सौंदर्यकर्ण, नलकूप निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने 778 करोड़ को विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया।
लोकार्पण
86 कार्य , लागत रु 8931.59 लाख़ ( 89.31 करोड़)
शिलान्यास
73 कार्य , लागत रु 68883.07 लाख़ ( 688.83 करोड़)
लोकार्पण एवं शिलान्यास
कुल 159 कार्य , लागत रु 77,814.66 लाख़ ( 778.14 करोड़)
जनपद नैनीताल की छह विधानसभाओं में 8931.59 लाख के 86 कार्यों का लोकार्पण एवं 51021.50 लाख की 70 योजनाओं का शिलान्यास किया गया । लोकार्पण। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कसियालेख , नौकुचियताल , वर्धों, जैसे दूरस्थ क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निमार्ण किया गया है ,इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले प्रदेशवासियों को भी अब आसानी से आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ प्राप्त होगा ।
नलकूप विधानसभा कालाढूंगी के रूपपुर ,हरीपुर नायक,पीपल पोखरा , सोनगांव,विधानसभा लाल कुआं के हैडागज्जर, बाजुनिया हल्दु , हल्दुचौड़ जेराम,विधानसभा रामनगर में मालधनचौर आदि क्षेत्रों में नलकूपों का निर्माण किया गया है ,जिससे 458 हेक्टेयर में नई सींचन क्षमता का सृजन एवं 164 हेक्टेयर क्षेत्र में सींचन क्षमता का पुर्नसृजन किया जा रहा है।
शिलान्यास गोला रोखड़ क्षेत्र में 2293.14 लाख रुपए की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की जा रही है इससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता को वहां प्रशिक्षण में बहुत सुविधा प्राप्त होगी ।बस टर्मिनलकाठगोदाम में 6728 लाख रुपए की लागत से बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।
नलकूप लाल कुआं में 105 सिंचाई नलकूपों की स्थापना की जाएगी जिससे 630 हेक्टेयर क्षेत्र में सीजन से क्षमता का पुर्नसृजन होगा।नैनीताल शहर के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण एवं सौंदर्य करण हेतु 1956 लाख की योजनाएं का निर्माण किया जायेगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा –
मल्लारामगढ़- सुपी –लोदिया , हरटोला-सतपुली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण ,रानीबाग –सौड़, मालधन –किलावली , कोशावाला–कालाढूंगी, अमगड़ी –पाटकोट ,रानी कोटा l– सौड़, रामनगर– बेतालघाट –विशाल कोट, गर्जिया–बेतालघाट– मुक्तेश्वर सहित विभिन्न मोटर मार्ग का सड़क सुरक्षा एवं सुधारीकरण कार्य , निमार्ण कार्य।भवाली बायपास पर शिप्रा नदी व हाथी डांगर कनिया नाले पर पुल के निर्माण का कार्य व सैनिटोरियम अल्मोड़ा मोटर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर डामरीकरण का कार्य किया हल्द्वानी एवं लाल कुआं में कुल 3285.46 लाख की लागत से दो सीवेज योजनाओं का निर्माण किया जाएगा जिससे 9513 परिवारों को सीवरेज सुविधा प्राप्त होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़
आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय