

उत्तराखण्ड में नैनीताल की दो लड़कियों ने मानवता का उदाहरण देते हुए गहरे नाले से एक घायल भीगे कुत्ते(स्वान)को रैस्क्यू कर उसकी जान बचाई।


नैनीताल में मल्लीताल के मोहन-को मेडिकल शॉप के समीप एक नाले में दो दिनों से एक कुत्ता असहाय हालात में पड़ा हुआ था। उस कुत्ते को कई लोगों ने देखा, लेकिन उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाने की ज़हमत किसी ने नहीं उठाई। तभी सानिया खान और प्रोधा कांडपाल नाम की दो सहेलियों ने कुत्ते को मरणासन्न हालत में देखा और उसे बचाने की ठानी। दोनों सहेलियों ने वहां मौजूद कुछ लोगों से कुत्ते के बारे में जाना।

आवारा हमलावर कुत्तों के घेरकर काटने की वजह से घायल हुए कुत्ते के शरीर मे चोटें भी थी। अब जानकारी मिलने के बाद दोनों सहेलियों ने कुत्ते को बाहर निकालने की ठानी। दोनों दोस्त कुत्ते को बचाने के लिए नाले में उतर गई और उसे बचाकर बाहर ले आई। ये देखकर सभी ने उन दोनों सहेलियों की खुले दिल से प्रशंसा की और कुत्ते को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था की। प्रोधा ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को खाना, दवा और इंजेक्शन लगा दी है।

वो इसे ठीक होने तक हररोज देखने आएंगी।
इन दो पशु प्रेमी लड़कियों ने न केवल नैनीताल बल्कि विश्वभर के लोगों के सामने मानवता का एक जीता जागता उदाहरण पेश किया है। इन दो सहेलियों से सीख लेकर हम सभी ने इंसानियत दिखाते हुए दूसरे जीवों को भी जीने का अधिकार देना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित