Ad

हल्द्वानी : सिटी मजिस्ट्रेट की रेड में सामने आया बड़ा झोल, मेडिकल स्टोर सीज़..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : मरीजों के उपचार के दौरान लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ महकमा हरकत मे है इसी क्रम में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तृतीय डा० राशी पंत, सिटि मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, डा मणि भूषण पंत, एवं कॉर्डिनेटर राघवेंद्र रावत एवंप्रशासन की टीम के साथ राजेन्द्र नगर, राजपुरा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रावधानों के विपरीत अवैध रूप से संचालित हो रहा है क्लिनिको के ऊपर छापेमारी की गई।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल बीते दिनों लालकुआं में झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत होने के बाद से स्वास्थ्य महकमा हरकत में है। शुक्रवार को नगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजेंद्र नगर में छापेमारी की। अनियमितता मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत की अगुवाई वाली टीम ने शुक्रवार दोपहर को वार्ड 12 के राजेंद्र नगर शिव मंदिर के पास स्थित मानवी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में खुली दवाइयां मिली। मेडिकल स्टोर में ही एक व्यक्ति को ड्रिप चढ़ाकर इलाज भी दिया जा रहा था। जबकि उस समय वहां कोई डॉक्टर या फार्मासिस्ट भी नहीं था। ऐसे में संबंधित मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई अमल में लाई गई। मेडिकल प्रोपराइटर पर ₹10000 का चालान भी किया गया और 3 दिनों के भीतर सभी कागजातों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है इसके साथ ही डॉक्टर रश्मि पंत ने बताया हल्द्वानी में आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *