

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में पुलिस को नशे के अवैध तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर खुद भी ड्रग एडिक्ट है जो कि एस० ओ० जी० नैनीताल और थाना मुखानी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर चौसला रोड भाखड़ा रपटा के पास मुखानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त विजय सिंह नेगी पुत्र स्व0 राम सिंह नेगी मूल निवासी ग्राम बेडामासी थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा हाल निवासी किरायेदार मकान मालिक हरीश वर्मा सुनार कपिलाज के सामने ई.एन.टी अस्पताल जाने वाली गली थाना मुखानी नैनीताल के कब्जे से भारी मात्रा में 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना मुखानी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी स्थान –
चौसला रोड भागडा रपटा के पास मुखानी जिला नैनीताल।
गिरफ्तार अभियुक्त:- विजय सिंह नेगी पुत्र स्व0 राम सिंह नेगी मूल निवासी ग्राम बेडामासी थाना चौखुटिया जिला अल्मोडा हाल निवासी किरायेदार मकान मालिक हरीश वर्मा सुनार कपिलाज के सामने ई.एन.टी अस्पताल जाने वाली गली थाना मुखानी नैनीताल उम्र 30 वर्ष ।
बरामदगी स्मैक:-
11 कुल 102 ग्राम अवैध स्मैक । अभियोग का विवरण:- अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुखानी में एफआईआर न०- 110/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…