Ad

उत्तराखंड : BHEL के गोदाम में लगी भीषण आग,काबू करने में जुटा दमकल विभाग_Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में गर्मी का सीजन शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा होना शुरू हो गया है। जहां एक तरफ जंगलों में आग धधक रही है वहीं कई जगहों पर आग लगने की अन्य घटनाएं भी प्रकाश में आई हैं। वहीं अब…

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में चमोली के सोनला में बदरीनाथ हाईवे के पास मंगलवार को भेल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं।

चमोली की सभी फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हैं।रुद्रप्रयाग से भी वाहन मंगाया गया है। साथ ही जल संस्थान के टैंकर भी लगे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि अभी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *