Ad

हल्द्वानी : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व CM ने कही ये बात..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : पूर्व सीएम और पौढ़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी की आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. 

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान एनडीए गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की है जिस पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बीजेपी किसी को भी लाभ या हानि के लिए पद नहीं देती, क्योंकि बीजेपी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है. उन्होंने कहा कि जनजातीय महिला का राष्ट्रपति के लिए चयन करना सभी के लिए गर्व की बात है. एक पिछड़े राज्य से जनजातीय महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है जो कि वास्तव मे स्वागत योग्य है.

अग्निपथ से नहीं होगा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

वहीं केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इससे युवाओं कि भविष्य में से एक कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा.अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को राज्यों की नौकरियों में विशेष छूट दी जाएगी, जिसे केंद्र सरकार और बीजेपी शासित सभी राज्यों की सरकारों ने स्पष्ट कर दिया है. लेकिन कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से देश में कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है.

रावत ने कहा कि अग्निवीरों की आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है और सरकार को यह भरोसा है कि सभी युवा इस योजना का लाभ लेंगे. पूर्व सीएम ने यह बात बीजेपी के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी की आवास पर कही. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. रावत ने उन सभी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.  

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *