कुमाऊं का पॉलीटिकल पावर रूम बना हल्द्वानी_कल सीएम दौरे पर रहेंगे..


हल्द्वानी में कल सीएम धामी_विधायकों ,सांसदों और जिला प्रमुखों के साथ होगी मैराथन बैठक..
नैनीताल/हल्द्वानी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे में संगठन से लेकर विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर अहम मंथन होगा। कुमाऊं के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से कार द्वारा जीटीसी हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 8:55 बजे हेलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री करीब 9:55 बजे रा.इ.का. लाखनमंडी, चोरगलिया हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा सुबह 10:10 बजे गोलापार स्थित नंधौरगढ़ पैलेस पहुंचेंगे।
नंधौरगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विषयों के साथ-साथ क्षेत्र की राजनीतिक और जनहित से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक होगी। वहीं शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि हल्द्वानी इस वक्त जबरदस्त चर्चाओं में है। 2027 चुनाव की आहट है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं का पॉलीटिकल पावर रूम बना हल्द्वानी_कल सीएम दौरे पर रहेंगे..
SIR में फार्म-10 पर दर्ज आपत्तियों को लेकर सपा ने डीएम से की शिकायत
डराने निकले थे,अब माफी मांग रहे हैं… हल्द्वानी पुलिस ने अकड़ निकाल दी_ ViralVideo
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला, सनातन धर्म से जुड़े लोगों का श्मशान घाट में अभियान