हाकम ने कहा मुझे झूठा फसाया गया है, हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यू.के.एस.एस.एस.सी. का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सरकार से जबाव देने को कहा है। सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई ।
हाकम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है । इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी