Ad

हज 2026 : आखिरी किस्त का अलर्ट,सर्कुलर जारी_जानें कैसे करें भुगतान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून/पिरान कलियर

ADVERTISEMENTSAd

हज यात्रा 2026 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर संख्या 35 (दिनांक 23 मार्च 2026) के तहत चयनित हज यात्रियों के लिए बैलेंस धनराशि की तीसरी और अंतिम किस्त निर्धारित कर दी गई है। यह सूचना विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली इम्बारकेशन प्वाइंट से पवित्र हज यात्रा पर रवाना होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन हज यात्रियों ने कुर्बानी (Qurbani) का विकल्प चुना है, उन्हें ₹86,580 प्रति व्यक्ति की राशि जमा करनी होगी। वहीं, जिन यात्रियों ने कुर्बानी का विकल्प नहीं (NO) चुना है, उनके लिए ₹69,300 प्रति व्यक्ति की राशि निर्धारित की गई है।

यात्रियों को यह सुविधा दी गई है कि वे यह राशि भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में पे-इन स्लिप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, डिजिटल माध्यम को बढ़ावा देते हुए हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

समय सीमा का विशेष ध्यान

तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी चयनित यात्रियों से अपील की गई है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी धनराशि अवश्य जमा करें, ताकि उनकी यात्रा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

धनराशि जमा करने के बाद यात्रियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे अपनी पे-इन स्लिप को शीघ्र ही उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, हज हाउस पिरान कलियर में जमा कराएं। यह प्रक्रिया हज यात्रा के दस्तावेजी सत्यापन और आगे की औपचारिकताओं के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है।

उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *