Ad

नशा तस्करों के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,6 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd


इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम, यातायात, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर, भवाली एवं लालकुऑ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग 06 मामलों 154 पव्वे देशी शराब, 470 पाउच कच्ची शराब एवं 60 लीटर कच्ची शराब की बरामद कर 06 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली लालकुआ- पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान

1- अभय उर्फ कुलवंत पुत्र जगदीश सिंह निवासी वर्मा कालोनी लालकुआं नैनीताल को रेलवे कॉलोनी पटरी के पास से 73 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ व 2- अभियुक्त दीपक मण्डल पुत्र प्रकाश मण्डल निवासी निर्मल कालोनी लालकुआं नैनीताल को 143 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ रेलवे फाटक घोड़ानाला के पास से गिरफ्तार किया है।
3- घनश्याम कश्यप उर्फ कल्लू पुत्र महिपाल सिंह निवासी वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकर नगर लालकुआं नैनीताल को उसके घर के पास से 154 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली हल्द्वानी– पुलिस टीम द्वारा रवि साहनी पुत्र विश्वेशर साहनी निवासी टीआरबी स्कूल वाली गली केसरवानी काम्पलैक्स के पास बरेली रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से 52 पव्वे देशी दबंग शराब गुलाब मार्का बरामद कर गिरफ्तार किया है।

थाना काठगोदाम- पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम के गौलापार खेड़ा क्षेत्र में गोविंदग्राम गांव में ट्यूबवेल की आड़ में अभिषेक राम पुत्र नीरज राम निवासी गोविंदग्रम गौलापार को अवैध 102 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली भवाली- पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान संजय शर्मा पुत्र हरि चंद्र शर्मा निवासी मोना भवाली के कब्जे से 100 पाउच देशी अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *