तेज बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला, सनातन धर्म से जुड़े लोगों का श्मशान घाट में अभियान


उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज तेज बरसात में सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने शमशान घाट की सफाई और पुताई की। इन लोगों ने पहले पौधरोपण किया और एक लावारिस व्यक्ति की चिता लगाई।
नैनीताल के पाइंस स्थित शंसानघट में भारी दबाव के कारण बहुत गंदगी फैल जाती है। ये गंदगी घाट के मुख्य मार्ग से तो साफ हो जाती है लेकिन नाले और जंगल से नहीं हो पाती है जो बहुत गंदी दिखती है। इसे साफ करने के मकसाद से सनातन धर्म के लोगों ने इसे साफ करने की ठानी। लगभग दो दर्जन लो यहां गैंती, बेलचा, फावड़ा, कट्टे, प्लास्टिक बैग आदि लेकर पहुंचे। बरसाती नाले के तेज बहाव के बावजूद ये लोग इसमें यूटीआर गए औरलागे साफ लड़ने।
कुछ घंटों की मेहनत के बाद ही अधजली जली लकड़ी, गद्दे, कपडे, शराब और पानी की बोतलें, डिस्पोजल ग्लास आदि गंदगी को कट्टों में रखा गया या एक जगह में निस्तारण के लिए जमा किया गया। यशपाल रावत ने बताया कि आज उन्होंने इस क्षेत्र में बांज, तिमूर और पुतली के 50 पौधे लगाए। संगठन की तरफ से आगामी 17 तारीख को सात नंबर क्षेत्र में 400 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा चौरसा के ग्राम प्रधान ने कहा कि सनातन से जुड़े लोगों ने धर्म के सबसे महत्वपूर्ण स्थल शमशान घाट में सफाई की।
भारी बरसात भी इन बांकुरों का इरादा डगमगा नहीं सकी। वो इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं और आगे भी ऐसी सफाई जारी रहेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल,
शैलेन्द्र साह, योगेश साह, पंकज बिष्ट, रोहित कुमार, करन, पान सिंह ढेला, विवेक वर्मा, तेनज़िंग, अनिल ठाकुर, अमित साह, पान सिंह रौतेला, कमल, लतिका शाही आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज
Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट पर यातायात बहाल_Video
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज का रोमांच, डिजिटल डाइनोमोस ने मारी बाजी
खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी