Ad

हमारी भी फरियाद सुने सरकार .चौपट हो रहा कारोबार ..हल्द्वानी की मैंन मार्किट का हाल..सड़को में गड्डे नही.. गड्डो में सड़के..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 07.january 2021 GKMM NEWS हल्द्वानी नगर से नगर निगम बन गया है लेकिन शहर की सडको का हाल बेहद ख़राब हैं.सड़को में गड्डे नही, गड्डो में सड़के नज़र आ रही है.. वैसे तो हल्द्वानी के कई मुख्य सडको की हालात बेहद खस्ता है लेकिन नैनीताल रोड के पास गुरुनानक मार्किट की सड़क की हालत सबसे ख़राब है..यहाँ के लोगो और व्यापारियों का कहना है कि सड़क में गड्डे होने से उनके कारोबार पर भी काफी असर पड़ रहा है..

ADVERTISEMENTSAd

प्रशासन की ओर से बाज़ार में बनाये गए सुलभ शोचालय,नाम के ही सुलभ है..शोचालय की हालत बहाद ख़राब है..शोचालय की ख़राब दशा होने के कारण महिलाये भी बाज़ार नहीं आती है..जिस कारण उनके कारोबार पर बहुत असर पड़ता है..व्यापारियों का कहना है कि यह सड़क 1986 में बनी थी..तब से दूबारा नहीं बनी..व्यापारियों ने आगे कहा कि हम ने कई बार सड़क बनवाने की मांग को लेकर नगर निगम को ज्ञापन भी दिया और मांग भी की..

लेकिन न हमारी मांग का कोई असर हुआ न हमारे ज्ञापन का.. व्यापरियों का कहना है कि नगर निगम का इस सड़क पर कोई ध्यान नही है..उन्होंने आगे कहा कि जब भी हम स्थानीय लोग और व्यापारी नगर निगम से कहते हैं तो नगर निगम कहता है कि नगर निगम के पास बजट नही है.

स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़को ने तालाब का रूप ले लिया है.लेकिन नगर निगम और प्रशासन की कोई नज़र सड़को की दशा पर नही है..कई बार यह हादसा भी हो जाते हैं..लेकिन नगर निगम और प्रशासन के काम पर जू तक नही रेंगती है.

व्यापारियों का कहना है कि हम ने कई बार इस मामले में शिकायत भी कर दी..लेकिन कोई सुनवाई नही हुई.जबकि पास में ही तहसील भवन है और एसडीएम कोर्ट भी बराबर में है.लेकिन कोई भी इन सड़को के हालत का जायज़ा नही लेता.. व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम टैक्स तो बराबर लेती है लेकिन काम नही होता..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *