ब्रेकिंग:कोरोना जांच में लापरवाही पर डॉक्टर लाल पैथलैब के संचालक पर एफ आई आर दर्ज

GKM.News हल्द्वानी – 07 जनवरी 2021 – कोरोना जांच मे लापरवाही पर डा0 लाल पैथलैब संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज। डा0 कमल किशोर कोविड 19 अर्बन नोडल अधिकारी हल्द्वानी क्षेत्र ने थाना मुखानी में एफआईआर दर्ज की।
गौरतलब है कि गणपति विहार फेज-1 निवासी एचएन पाठक ने शिकायत की कि 12 दिसम्बर को डा0 लाल पैथलैब मे अपनी पौत्री की कोरोना जांच कराई थी। लैब द्वारा 17 दिन के पश्चात 28 दिसम्बर को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जो कोविड पाॅजेटिव थी। विलम्ब से रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने से कोविड 19 के अन्तर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इसके प्रसार हेतु करे जा रहे प्रयास व कार्य प्रभावित हुये हैं साथ ही लैब द्वारा कोरोना जांच रिपोर्ट को देर से उपलब्ध कराने के साथ ही निर्गत निर्देशों-शर्तो का अनुपालन सुनिश्चित नही किये जाने से मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न हुआ है। डा0 कमल किशोर कोविड 19 अर्बन नोडल अधिकारी ने डा0 लाल लैब मुखानी हल्द्वानी के विरूद्व डिजास्टर मेनेजमैंट एक्ट एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269 एवं 270 के अधीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन