हल्द्वानी में भूकंप के झटके, कुमाऊं से गढ़वाल तक डोली धरती

ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी। उत्तराखंड में देर रात करीब 10:24 बजे अचानक धरती डोल उठी। हल्द्वानी समेत कुमाऊं से गढ़वाल तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब पांच सेकंड तक महसूस हुई कंपकंपी से लोग घबरा गए और कई जगह घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। नैनीताल, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ, थराली, श्रीनगर और पोखरी में भी झटके महसूस होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी CO बने लव शर्मा, नैनीताल पुलिसिंग में बड़ा चेंज_चार सीओ बदले गए
हल्द्वानी में भूकंप के झटके, कुमाऊं से गढ़वाल तक डोली धरती
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी पहुंचा हाईकोर्ट, अब फिर होगी वोटों की गिनती
कैंची धाम में अब दर्शन को लेकर नियम सख्त,Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
देहरादून में घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दंपती और नौकरानी की हत्या..