Ad

कैंची धाम में अब दर्शन को लेकर नियम सख्त,Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शनों को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की सख्ती करने जा रहा है। दर्शनों के लिए भक्तों को आवाजाही समेत मंदिर प्रसाद और प्रवेश समेत अन्य नियमों पर कठोर फैसला लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
   नैनीताल के जिला विकास प्राधिकरण सभागार में पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों और स्टेक होल्डर्स और कैंचीधाम ट्रस्ट समेत जिम्मेदार विभागों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।

आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्द्वानी से भीमताल मार्ग में बॉटल नैक, क्रोसिंग, बशासत व अन्य व्यस्त स्थानों में पुलिस कांस्टेबल की तैनाती, वीकएंड में हल्द्वानी और काठगोदाम से ऊपर टैक्सी बाइक प्रतिबंध किये गए है।

बैठक में आयुक्त ने कहा कि कैंचीं में बेतहाशा ओवर रेटिंग की शिकायत आ रही हैं। वहां 150 रुपये का नींबू पानी, 50 रुपये की चाय, बाल्टी का महंगा पानी आदि लिए जा रहे हैं। कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. बाईपास में सड़क डामरीकरण जल्द पूर्ण करने की कोशिश करें।

आयुक्त की तरफ से तय किया गया कि शटल से भक्तों को लाया जाएगा। शिप्रा नदी में नहाना प्रतिबंधित रहेगा, जिला पर्यटन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर ओवर रेटिंग पर रोक लगाई जाएगी और इसपर काबू किया जाएगा। मंदिर में प्रवेश और निकासी अलग अलग होगी। वीकेंड में व्यवस्था सुधारने के लिए एस.डी.एम., आर.टी.ओ., पुलिस और टैक्सी यूनियन कैम्प लगाकर व्यवस्थाओं पर नजर रखेगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *