छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी पहुंचा हाईकोर्ट, अब फिर होगी वोटों की गिनती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

BREAKING NEWS – उत्तराखण्ड में रामनगर डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद अब जुच न्यायालय तक पहुंच गया है।

चुनाव में महज पांच मतों से पराजित प्रत्याशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने चुनाव समिति को पुनः मतगणना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतपत्रों और सी.सी.टी.वी.फुटेज समेत चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा है।


आपको बता दें की पी.एन.जी.रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज रावत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जुच न्यायालय में रिट दायर की। कहा कि मतगणना के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नीरज कण्डारी के पांच ऐसे मतों को वैध माना गया, जिन्हें उन्होंने अवैध बताते हुए चुनाव समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।

उनका कहना है कि चुनाव समिति के सामने प्रत्यावेदन देने के बावजूद उनकी आपत्ति पर सुनवाई नहीं हुई और उन्हें महज पांच मतों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर और कॉलेज के इलेक्शन सेल के समक्ष दोबारा मतगणना की मांग रखी। जब वहां उनकी आपत्ति पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मजबूरन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *