Watch_घर में घुसा गॉल : चीख-पुकार मच गयी,जानिए कितना खतरनाक है ये मॉनिटर लिजर्ड ?


उत्तराखण्ड में नैनीताल के सूखाताल निवासी शिखा के धर में एक मॉनिटर लिजर्ड(गॉल)घुसने से घरवाले दहशत में आ गए। लगभग 3फ़ीट साइज वाले इस डरावने वन्यजीव के घुसने से आँगन में चहलकदमी कर रहे परिवार के होश उड़ गए।
नैनीताल में सूखाताल क्षेत्र के रहने वाली शिखा के घर में एक मॉनिटर लिजर्ड(गॉल) घुस आया। घर वालों ने उसे देखकर हल्ला मचाया तो वो गमलों के पीछे घुस गया। परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं जो कई दिनों से आसपास दिख रहे थे। रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड छिपकली जैसे दिखते हैं।
पूंछ से मारने वाले इस गॉल के दांत भी नुकिले होते हैं। कुछ समय पहले इससे कुछ बड़े साइज के गॉल दिखने से जी.आई.सी.क्षेत्र में भी हंगामा हो गया था। वन विभाग ने उन्हें जंगल की तरफ खदेड़ दिया था। मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है। तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं। लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है। इसका शरीर गठीला पंजे मजबूत, पूंछ नुकीली और गोल शरीर होता है। मॉनिटर लिजर्ड मांसाहारी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ