उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान


देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। प्रदेश प्रभारी के बाद अब पार्टी ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर भी बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह पद अजेय कुमार के राजस्थान भेजे जाने के बाद जून से खाली चल रहा था। शर्मा अब उत्तराखंड में संगठन की कमान संभालते हुए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के चुनावी नेटवर्क को धार देने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
हरियाणा के अलावा त्रिपुरा और असम में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके शर्मा को जमीनी संगठन, कार्यकर्ता नेटवर्क और बूथ प्रबंधन का लंबा अनुभव है। ऐसे में 2027 के चुनावी रण से पहले उनकी नियुक्ति को भाजपा की संगठनात्मक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान
उत्तराखंड विधायक के फार्म हाउस में गैंगरेप, आरोपी दरोगा-सिपाही और CRPF के दो जवान गिरफ्तार
हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व