

उत्तराखंड : डोईवाला (देहरादून) – सड़को पर लोगों द्वारा वाहन पार्किंग की आदत आये दिन परेशानी का सबब बनती रहती है। और ये कोई नई बात नहीं लोग बाज़ ही नहीं आते। लेकिन गजराज को ये हरकत नागवार गुजरी। मामला देहरादून का है जहां सड़क पर खड़ी कार को देखकर गजराज नाराज़ हो गये जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल बुधवार की शाम करीब 4 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के पास जंगल से अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया और रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार को पलटने की कोशिश करने लगा। गनीमत रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शी अनुज लोधी ने बताया कि हाथी ने करीब 4:00 बजे सड़क पर आकर कार को उलटने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय ट्रैक्टर चालक ने तेज आवाज निकालकर हाथी को डराया, जिससे वह जंगल की ओर लौट गया। इस दौरान कार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ, और बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जंगली जानवरों का शहर के पास आना एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इसके समाधान की आवश्यकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..