

उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए दिल्ली बस संचालन पर आए संकट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 100 अनुबंधित बसों को भी अनुमति दी गई है। उन्होंने तेजी से इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। दरअसल, परिवहन निगम के पास बीएस-6 बसों की भारी किल्लत है।

दिल्ली में बीएस-4 या इससे नीचे के मानकों की बसों की एंट्री बंद होने के बाद निगम के लिए बस सेवा का संचालन कठिन हो गया है। परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में कई माह पहले 175 नई बसें (100 डीजल, 75 सीएनजी) खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ था।
इसे शासन को भेज दिया गया था, लेकिन शासन में लटका हुआ था। अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में मुद्दा उठाया था, इसके बाद मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को तत्काल प्रस्ताव पर वार्ता के निर्देश दिए थे।
सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने बताया, इनमें से बीएस-6 मानक की 100 डीजल बसें तत्काल खरीदने पर मुख्यमंत्री धामी ने अनुमोदन दे दिया है। उन्होंने संकट को देखते हुए 100 सीएनजी बसें अनुबंधित करने के प्रस्ताव पर भी अनुमोदन दिया है। अब विभागीय स्तर पर तेजी से निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 200 नई बसें मिलने के बाद परिवहन निगम के लिए दिल्ली मार्ग पर संचालन काफी आसान हो जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई