Ad

रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के समीप की है। हादसा तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज के अंतर्गत हुआ है।​टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा, जिसे घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षात्मक दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आज (बुधवार) औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाथी का दांत वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd


इधर ​हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीमों में हड़कंप मच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी आनन-फानन में दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


वही ​वन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृत नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम आज दोपहर 11 बजे विशेषज्ञों के डॉक्टर पैनल द्वारा किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाथी के शव को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। वहीं, वन विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या ट्रेन अपनी निर्धारित गति सीमा में चल रही थी या नहीं।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *