

उत्तराखण्ड के नैनीताल अपने परिवार के साथ पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान ऑनरेरी ले.कर्नल महेंद्र सिंह धौनी कैंचीं धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप समेत आई.सी.सी.पुरुष टी-20 विश्व कप और आई.सी.सी.चैंपियंस ट्रॉफी तीनों जिताने वाले विकिट कीपर और धुरंदर बल्लेबाज कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने कुमाऊं के निजी दौरे में पहुंचे हैं। कप्तान माही, दोपहर में दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में उतरे जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के हैड ने उनसे मुलाकात की और फ़ोटो खिंचवाया।

इसके बाद बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ बच्चों ने भी धौनी के साथ फोटो खिंचवाया। अपनी पत्नी साक्षी धौनी और मित्रों के साथ पहुंचे महेंद्र, पहाड़ों की ठंड को देखते हुए जैकिट भी साथ लाए थे। पीठ में बैग टांगे धौनी एयरपोर्ट से अपनी सफेद ऑडी के लिए निकले।
पंजाब नंबर की धौनी की गाड़ी के साथ चार सफेद अन्य गाड़िया भी सुरक्षाकर्मियों की चल रही थी। धौनी का कारवां सीधे भवाली से गुजरते हुए कैंचीं धाम के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि वहां भीड़ भाड़ को देखते हुए धौनी नैनीताल लौट आए। यहां वह संभावित भारतीय फौज के तल्लीताल स्थित गेस्ट हाउस में रुके।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर