देहरादून में विदेशी छात्रा से दुष्कर्म…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सूडान के छात्र द्वारा साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों देहरादून के एक निजी विवि में पढ़ते हैं।

जानकारी के अनुसार, युवती बीकॉम कर रही है और युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। युवती युवक की पार्टी में गई थी। आरोप है कि युवक ने सोते हुए दुष्कर्म किया।

देहरादून राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाना इलाके में साउथ अफ्रीका की रहने वाली छात्रा के साथ साउथ सूडान के रहने वाले छात्र ने दुराचार के आरोप का मामला सामने आया है।

दून पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मिली जीरो fir के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना 29 तारीख की बताई जा रही है और युवती 30 तारीख को दिल्ली चली गई थी।

जहां दिल्ली पुलिस में उसने अपनी प्राथमिक शिकायत दर्ज कराई थी दिल्ली पुलिस ने मामला देहरादून का होने के कारण पूरी शिकायत देहरादून भेज दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के मामले की जांच शुरू कर दी है दोनों सुभाष नगर स्थित निजी कॉलेज में पढ़ते हैं। छात्रा फिलहाल अस्पताल में साइकैटरिस्ट के पास अपना इलाज कर रही है।

युवती ने इस पूरे मामले की दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page