हल्द्वानी : पॉश एरिया में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश_महिला सरगना सहित 5 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी में देह व्यापार के संचालन में लिप्त एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।

16 नवम्बर 2024 को हल्द्वानी के प्रगति मार्केट हीरानगर स्थित एक आवासीय परिसर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 पुरुष और 3 महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुमन राजपूत (50 वर्ष), जो रैकेट की मुख्य सरगना हैं, के साथ सीमा (47), गीता शर्मा (33), देव सिंह (49), और मौ. फिरास (34) शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुमन राजपूत इस रैकेट की मुख्य सरगना है, जबकि मो. फिरास ग्राहकों को लाने का काम करता था।

एसएसपी मीणा ने इस ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम:

उ.नि. मंजू ज्याला (प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी)
हेकानि. भूपेन्द्र सिंह बिष्ट (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी)
म.हे. कानि. गीता कोठारी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी)
कानि. महेन्द्र सिंह (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी)

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page