जज़्बे की उड़ान_ दिव्यांगजनों ने जीता दिल, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला


उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री आज हल्द्वानी में विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों से मिले। उन्हें नेत्रहीन काजल ने गणेश पूजा सुनाई और एक छात्रा ने सांकेतिक भाषा में एंकरिंग की।
हल्द्वानी में एम.बी.पी.जी.के सभागार में स्कूली बच्चे, स्टेडियम के खिलाड़ी, समाजसेवी और शारीरिक अक्षमता वाले लोगों ने विश्व दिव्यांग दिवस पर सी.एम.ने ऊत्तराखण्ड दिव्यांग भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को पुरष्कृत किया। काजल की गणेश वंदना ने हॉल में मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू लिया।
कहा कि आज इन असाधारण लोगों को नमन करने का दिन है, उनकी हिम्मत को सलाम। इन्होंने समाज को नई दिशा दी है। इन्होंने इन लोगों से कहा कि अपने दिव्यांगता को चुनौती के रूप में स्वीकार कर अपने को साबित किया था। बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कोलोंबो में विश्व ब्लाइंड प्रतियोगिता 2025 जीतकर भारत का नाम रौशन किया है।
दिव्यांगजनों के लिए शुरू किए जा रहे नए स्टार्टअप में सरकार मदद कर रही है। उन्होंने नए स्टार्टअप में अच्छा काम किया है। दिव्यांगजनों कि पेंशन ₹1200 से बढकर ₹1500 कर दिया गई है। दिव्यांगजनों का शैतिज आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है।
प्रधानमंत्री दिव्यांशा कार्यालय की देहरादून में स्थापना की गई है जहां इन लोगों के आसानी से एकल विंडो के माध्यम से कार्य हो जाएंगे। सी.एम.ने कहा कि अधिकारी, दिव्यांगजनों को केंद्र बिंदु में रखते हुए कार्य करेंगे। सी.एम.ने राज्यभर के दिव्यांगजनों को पुरष्कृत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ विधायक बंसीधर भगत, राम सिंह कैडा, सरिता आर्या, मेयर
गजराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवल, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, अनिल कपूर डब्बू, प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, निदेशक प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घोषक नवीन पाण्डे रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार