Ad

ओलंपिक में सुनहरे दौर की शुरुवात, अवनी बनी पहली स्वर्णपरी,सुमित ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जमाया सोने पर कब्ज़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा और सुमित अंतिल ने इतिहास रच दिया है। अवनि ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में  स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो सुमित ने भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा में गोल्ड जीता। यह पहली बार है कि भारत ने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण जीते हैं।  

ADVERTISEMENTSAd

छठे दिन यानी आज भारत के अन्य मुकाबलों में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। जबकि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।

भाला फेंक एफ-64 के फाइनल में सुमित अंतिल ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं भारत के संदीप चौधरी सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

पहला प्रयास:
सुमित अंतिल ने पहले ही प्रयास में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका। इससे पहले सुमित ने 2019 में दुबई में 62.88 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।भारत के अन्य खिलाड़ी संदीप चौधरी ने पहले प्रयास में 61.13 मीटर तक भाला फेंका.

दूसरा प्रयास:
सुमित अंतिल आज एकदम अलग मूड में हैं। वह एक के बाद एक अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंका।संदीप ने दूसरे प्रयास में फ़ाउल किया।

तीसरा प्रयास:
सुमित अंतिल ने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर तक भाला फेंका। सुमित अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। सुमित के पास अभी तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।
संदीप ने तीसरे प्रयास में 62.20 मीटर की दूरी तय की, वो हालांकि अभी भी चौथे स्थान पर हैं।

चौथा प्रयास:
सुमित का एक और बढ़िया थ्रो। इस बार उन्होंने 66.71 मीटर दूर भाला फेंका।
संदीप का एक और फ़ाउल, हालांकि वह अभी भी चौथे स्थान पर हैं।

पांचवां प्रयास: 
सुमित ने तीसरी बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड। इस बार उन्होंने 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका। सुमित का आज कोई तोड़ नहीं है। 
संदीप ने एक और फ़ाउल किया।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *