Ad

बेहद दु:खद : चमोली सड़क हादसे में 12 शव बरामद, बचाव कार्य जारी.. CM ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : उत्तराखंडमें चमोली जिले के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन में 17 लोग सवार थे। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर अभी तक 12 लोगों के मृतक होने की जानकारी मिली है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन लोगों को सड़क पर लाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां शुक्रवार को जोशीमठ ब्लाक अंतर्गत दुमक मोटरमार्ग ग्राम पल्ला- जखोल में सवारियों से भरा हुआ टाटा सूमो मोटर वाहन 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

राहत और बचाव कार्य में लगी SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर जताया दुख , राहत बचाव कार्य में तेजी के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *