दिल्ली लाल किला मेट्रो के पास ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत…Video


दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक का कहना है, ‘हमें सूचना मिली कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ है. हमने तुरंत कार्रवाई की और सात यूनिट मौके पर भेजी गईं. शाम 7:29 बजे आग पर काबू पा लिया गया. इसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है. हमारी सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं.’ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 लोगों के घायल होने की सूचना है।
धमाके के बाद चश्मदीदों ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी है. धमाके के बादएक स्थानीय दुकानदार ने कहा ‘मैंने ज़िंदगी में इतना तेज़ धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे.’
एक अन्य स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने कहा, ‘मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. एक ज़ोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.’
सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. मैं अभी घटनास्थल पर जा रहा हूँ.’
लाशों के टुकड़े बिखरे मिले…
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया जब हम पास पहुंचे, तो देखा कि सड़क पर लाशों के टुकड़े बिखरे पड़े हैं. कोई समझ नहीं पा रहा था कि क्या हुआ. कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा, तो हम बिल्कुल चौंक गए. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.’
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।
धमाके में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, उसे देखकर यह सामान्य धमाका नजर नहीं आ रहा है. धमाके से आस-पास की कई गाड़ियों में भी आग लग गई है. धमाके के बाद रेस्क्यू-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
बताया जाता है कि धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया. धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बेहद दर्दनाक और चिंताजनक- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ