ईमानदारी की मिसाल सीपीयू_खोए 23 हजार और जरूरी दस्तावेज मिले,लौटी मुस्कान..


हल्द्वानी
नैनीताल पुलिस की सीपीयू टीम ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए काठगोदाम क्षेत्र की एक महिला का नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा खोया पर्स सुरक्षित लौटाकर शानदार और बेहतरीन किया है।
28 दिसम्बर को सीपीयू हल्द्वानी में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी एवं कांस्टेबल विक्की कुमार ड्यूटी के दौरान काठगोदाम क्षेत्र के शीशमहल के पास सड़क पर पड़ा एक पर्स बरामद हुआ। जांच करने पर पर्स में ₹23,000 नकद आधार कार्ड एवं एटीएम कार्ड पाए गए।
पर्स में मौजूद आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान सुनीता सक्सेना, निवासी शीशमहल, सेंट पॉल स्कूल के पास, काठगोदाम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल इसकी सूचना सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को दी और महिला के पते की पुष्टि कर उन्हें पर्स सुरक्षित सुपुर्द किया।
अपने खोए हुए रुपये और दस्तावेज वापस पाकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने नैनीताल पुलिस और सीपीयू टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस ईमानदार कार्य की सराहना की।
नैनीताल पुलिस का यह सराहनीय प्रयास आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा भावना को और मजबूत करता है।
ईमानदारी की मिसाल बनी सीपीयू, महिला को लौटा खोया पर्स


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत_अबकी होली बख्शा नहीं जाएगा..
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर_ इस खास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत
हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की होली में रंगों और राग ने बांधा समां ..
BIG NEWS : नैनीताल कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने दिया इस्तीफा