Nainital – कालाढुंगी रोड पर भयंकर हादसा_ घायल की हालत नाजुक..Video


नैनीताल जनपद के कालाढूंगी–नैनीताल बजून मार्ग पर सोमवार को कैंची धाम जा रहे दो चौपहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल महिला की पहचान पुष्पलता, निवासी नलीफ तोशी, झारखंड के रूप में हुई है। वह अपने मंगेतर राकेश के साथ कैंची धाम जा रही थीं। राकेश उत्तराखंड के भिकियासैंण में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड निवासी परिवार का वाहन सड़क किनारे इसलिए रोका गया था क्योंकि एक महिला यात्री को उल्टी आने लगी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने नियंत्रण खो दिया और खड़े वाहन को टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव और प्रवेश ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय बीडी पांडे अस्पताल, नैनीताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों में एक युवक को चोटें आई हैं, जबकि चार लोगों को मामूली खरोंचें लगी हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन बुरी तरह से डैमेज हो गया है
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय लोगों ने समय पर मदद करने वाले युवाओं की सराहना की है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन