Ad

पत्रकार हत्याकांड में फरार सज़ायाफ्ता सिसोदिया उत्तराखंड में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड एसटीएफ (STF) को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारत-नेपाल बॉर्डर से एसटीएफ की टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) के करीबी दीपक सिसोदिया को धर दबोचा. मुंबई के मशहूर पत्रकार जे डे हत्याकांड में दीपक सिसोदिया को उम्रकैद की सजा हुई थी. पैरोल पर बाहर आने के बाद दीपक सिसोदिया फरार हो गया था. एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी थाने के 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर दीपक सिसोदिया को भारत नेपाल की सीमा बनबसा से गिरफ्तार किया गया है. पिछले साल जनवरी 2022 में मुंबई की अमरावती सेंट्रल जेल से पैरोल पर छूटकर दीपक सिसोदिया हल्द्वानी आया था. मार्च में वापस जेल जाने के बजाय दीपक फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

मुंबई पुलिस ने हल्द्वानी में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. मुकदमा दर्ज होने के बाद दीपक सिसोदिया की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया. छोटा राजन गैंग से ताल्लुक रखनेवाले इनामी गैंगस्टर दीपक की एसटीएफ को एक साल से तलाश थी. एसटीएफ को हल्द्वानी में दीपक के चोरी छिपे परिवार से मिलने की जानकारी थी. पैरोल पर छूटने के बाद दीपक ने नेपाल को छिपने का ठिकाना बना लिया था. आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के अलावा अलग-अलग एजेंसियो को दीपक सिसोदिया की तलाश थी।

आरोप है कि दीपक सिसोदिया ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे. पैरोल पर आने के बाद सिसोदिया नेपाल में छिपकर रह रहा था. मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर को भारत- नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि मशहूर पत्रकार जे डे के हत्यारों को हथियार दीपक ने उपलब्ध कराए थे. सिसोदिया पिछले कई वर्षों से मुंबई की जेल में बंद था. पैरोल मिलने के बाद दीपक हल्द्वानी में रह रहा था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *