दून से शर्मसार करने वाली खबर,टॉयलेट की शीट में फंसा था_नवजात बच्ची का सिर..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राजधानी से बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है।शर्मसार करने वाली ये घटना बीते रोज़ यानी रविवार की है। दून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे शौचालय की सीट में एक नवजात मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मियों ने सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया इसकी जा जांच में पुलिस जुट गई है।

दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना था। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला टॉयलेट में एक नवजात बच्ची पड़ा हुआ था। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर टायलेट शीट में फंसा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने शीट को तोड़कर नवजात को निकाला, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इन्वेस्टिगेशन जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *