उत्तराखंड में यहां भूकंप के झटके,लोग घरों से बाहर निकले..

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पर्वतीय जिले चमोली में आज सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हल्की दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप सुबह 10:27 बजे आया, जिसका केंद्र 30.19° N, 79.48° E पर तथा गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।
हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चमोली भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस