हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ का आयोजन


हल्द्वानी। शहर में पहली बार आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दुर्गा होम यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक और भक्तिमय माहौल में आयोजित इस यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल से आए वेदाचार्यों द्वारा कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी और माँ सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा होम यज्ञ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति और मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
वेदाचार्यों ने यज्ञ के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए संकल्प व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करते हैं। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति और भक्ति का अनुभव किया।
कार्यक्रम के अंत में माँ के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ का आयोजन
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…