

उत्तराखंड बार काउंसिल के चैयरमैन बने पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र सिंह पाल, वाईस चैयरमैन में हरिद्वार के कुलदीप को मिली जीत।
उत्तराखंड बार काउंसिल चैयरमैन(अध्यक्ष) और वाइस चैयरमैन(उपाध्यक्ष)के पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में नैनीताल निवासी पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र सिंह पाल विजयी हुए। वाइस चैयरमैन पद के लिए हरिद्वार निवासी कुलदीप कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।
आज उत्तराखंड बार काउंसिल सभागार में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा और अनिल पंडित ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पूर्व सांसद महेंद्र पाल और योगेंद्र तोमर ही प्रत्याशी रह गए। उपाध्यक्ष(वाईस चैयरमैन)पद पर वर्तमान उपाध्यक्ष मुन्फैत अली और कुलदीप सिंह के बीच हुए मुकाबले में बार काउंसिल के 20 निर्वाचित सदस्यों और महाधिवक्ता सहित कुल 21 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी व बार काउंसिल सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर विजयी डॉ.महेंद्र सिंह पाल को 11 और पराजित योगेंद्र तोमर को नौ मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर विजयी कुलदीप को 12 और पराजित मुन्फैत अली को कुल नौ वोट मिले।
अध्यक्ष पर मैदान से हटे अनिल पंडित सहित बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, नंदन कन्याल, अर्जुन भंडारी सहित अन्य ने नवनिर्वाचित चेयरमैन(अध्यक्ष)और वाइस चैयरमैन(उपाध्यक्ष)का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..