Ad

दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्षों ने दी शुभकामनाएं,जनता की सुख समृद्धि की कामना..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल एवं डॉ छवि बोरा ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd

संयुक्त संदेश में दोनों जनप्रतिनिधियों ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

दीपा दर्मवाल ने दीपावली को आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच का पर्व बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर उनकी दिवाली भी रोशन करने की अपील की।

वहीं,डॉ छवि कांडपाल बोरा ने पर्व को ऊर्जा और खुशहाली का संदेशवाहक बताया और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए पटाखों से परहेज करने का अनुरोध किया।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने त्योहारों के दौरान सेवा में तत्पर पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *