नैनीताल : SOG की बड़ी कार्रवाई, नसों में जहर घोलने वाले इंजेक्शनों के साथ पकड़े गए तस्कर..


SSP मीणा के सख्त निर्देश पर नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
नैनीताल:एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दीपावली पर्व के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में SP सिटी प्रकाश चंद्र व CO लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में, SOG व लालकुआं पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अवंतिका पुल (उत्तरी छोर) से एक सेंट्रो कार (UP14BE-3059) में सवार तीन तस्करों को कुल 350 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए इंजेक्शन में 175 बुप्रेनोर्फिन व 175 एविल वायल शामिल हैं।
गिरफ्तार तस्कर
1.सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद (नूरी नगर, बहेड़ी, उ.प्र.)
2.मोहम्मद फरमान पुत्र एजाज अहमद (तलपुरा, बहेड़ी, उ.प्र.)
3.मोहम्मद कैफ पुत्र सरताज (लाईनपार, बहेड़ी, उ.प्र.)
तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह नशीले इंजेक्शन हर्षित निवासी कुहाड़ापीर, बरेली से खरीदे गए थे। हर्षित के खिलाफ भी NDPS एक्ट की धारा-29 के तहत जांच की जा रही है।
बरामदगी
175 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन
175 एविल वायल
सेंट्रो कार (UP14BE-3059)
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, SOG प्रभारी राजेश जोशी, उ.नि. शंकर नयाल (हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी) समेत SOG व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस