उत्तराखंड सीएम का बयान बन रहा चर्चा का विषय..ये कैसे संस्कार..फटी जीन्स पेहेन रही महिलाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया है आजकल महिलाएं फटी जींस पहन कर चल रही है देख कर होती है हैरत ये कैसे संस्कार हैं क्या यह सब ठीक है
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्यशाला का उद्घाटन करने आए थे इस दौरान उन्होंने कहा बच्चों में कहां से और कैसे संस्कार आते हैं यह अभिभावकों पर निर्भर करता है उन्होंने एक घटना का जिक्र किया कि जब वह एक बार सफर पर थे तो मैंने देखा कि एक महिला अपने बच्चों के साथ बैठी है और उस महिला ने फटी जींस पहन रखी है तो उनसे पूछा बहन जी आपको कहां जाना है तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना है उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वह खुद एनजीओ चलाती हैं मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहने हो वह समाज में क्या संस्कृति फैल आएगी जब हम स्कूलों में पढ़ते थे तो ऐसा नहीं होता था उन्होंने कहा यह बहुत चिंताजनक बात है कि हमारे देश के युवा पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं यहां उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है नशा समेत तमाम विकृतियों से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें संस्कारवान बनाना होगा साथ ही हमें अपनी संस्कृति अपनानी होगी और दूसरी सभ्यताओं से प्रभावित नहीं होना है उन्होंने कहा संस्कारित बच्चे जीवन में किसी भी क्षेत्र में विफल नहीं होते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान सिर्फ सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं है इसके लिए सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और समाज के गणमान्य लोगों को भी आगे आना होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी