Ad

क्या हो गया डैमेज कंट्रोल ..इस्तीफा हुआ ही नहीं.. देखिये क्या बोले उमेश शर्मा,लेकिन हरक की नाराज़गी क़ायम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य के सियासी गलियारों में अचानक ही गर्मी का माहौल पैदा हो गया है कल रात में घटनाक्रम के अनुसार हरक सिंह रावत ने बैठक के बीच में ही कैबिनेट मीटिंग छोड़कर इस्तीफे का ऐलान कर दिया वही अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है ऑल इज वेल भाजपा ने डैमेज कंट्रोल कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत इस्तीफा नहीं देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं और इस्तीफे का सवाल ही नहीं बनता। वहीं, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस बात का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज के लिए जल्द शासनादेश जारी होगा। विधायक काऊ के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने बीती रात मंत्री रावत से बातचीत की।

इस दौरान डा रावत की पार्टी के केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कराई गई। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार मेडिकल कालेज के जल्द शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया। बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने इस्तीफे की धमकी देकर कैबिनेट बैठक छोड़ दी थी। वे कोटद्वार मेडिकल कालेज से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं लागने से नाराज बताए जा रहे थे।कांग्रेस में मची हलचल के बाद बीते रोज भाजपा में भी तूफान खड़ा हो गया। कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी ने भाजपा में हलचल बढ़ा दी। उधर, रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी भाजपा छोड़ने की चर्चा रही, लेकिन देर रात उन्होंने इससे इन्कार किया।

भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के मुताबिक उनकी हरक सिंह रावत से बात हुई है उनके मन में मेडिकल कॉलेज को लेकर नाराजगी चल रही थी जिसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने भी उनसे बात कर ली है और उनकी जायज मांगों को मान लिया गया है उनके मन में जो नाराजगी चल रही थी उसको दूर कर लिया गया है वह पार्टी के साथ हैं वही इस्तीफे के सवाल पर उमेश शर्मा काऊ ने कहा इस्तीफा हुआ ही नहीं है और अब सब कुछ ठीक है

लेकिन हरक सिंह की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है जी हां भले ही हरक सिंह रावत को लेकर उमेश शर्मा काऊ बार-बार कह रहे हो कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है लेकिन सच्चाई इससे इतर है सच तो यह है कि हरक सिंह रावत अभी भी नाराज हैं उनकी नाराजगी बरकरार है और सबसे बड़ी बात यह है कि जब तक हरक सिंह रावत खुद मीडिया के आगे आकर यह नहीं कह देते कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है तब तक यह नहीं माना जा सकता कि हरक सिंह नाराज नहीं है माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत आज किसी से मुलाकात नहीं करेंगे।

जाहिर है हरक सिंह रावत अभी भी नाराज हैं और सरकार के कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर 5 करोड के फैसले ने उनकी नाराजगी को और भड़का दिया है साफ़ है जितनी रकम अभी दी गई है उससे मेडिकल कॉलेज का छोटा सा काम भी नहीं हो पाएगा ऐसे में हरक सिंह भी मानते हैं कि यह लॉलीपॉप से कम नहीं है हरक सिंह चाहते हैं कि इस मामले का ठोस हल निकले।

हालांकि हरक सिंह ने कहा कि उन्हें बेहद ज्यादा दुख है कि उनकी जनता को लेकर की गई मांग इतने लंबे समय तक पूरी नहीं हो पाई है वही कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए 5 करोड़ की रकम की व्यवस्था करने पर उनकी नाराजगी और भी बढ़ गई है हरक सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर जैसा सरकार का रवैया है उनकी नाराजगी बरकरार है

साफ है क्षेत्रीय विकास की मांग पर हरक सिंह लगातार कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के पक्ष में हुए कैबिनेट के निर्णय से वह संतुष्ट नहीं है हरक सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जितनी रकम मेडिकल कॉलेज के लिए रखी गई है उतने में तो सिर्फ मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री ही बन पाती है हालांकि हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि अभी वह पार्टी छोड़ने या फिर कहीं नहीं जाने वाले हैं वही हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं है बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए है लिहाजा इस मामले को मेडिकल कॉलेज से ही जोड़ कर देखना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *