Ad

धामी सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया,इन परियोजनाओं को हरी झंडी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें और छठे वेतनमान के तहत सेवा दे रहे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन को मंजूरी दी है, जिससे हजारों कार्मिकों को राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, पांचवें वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से मौजूदा 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत किया गया है। वहीं, छठे वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया गया है।

विकास कार्यों को भी मिली रफ्तार

राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने निर्माणाधीन जिला कारागार पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹417.72 लाख, जबकि उपकारागार रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹251.49 लाख की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा, धारचूला विधानसभा क्षेत्र में रालम के तहत किलातम में चेकडैम निर्माण के लिए ₹95.49 लाख, तथा चंपावत विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली, ऐड़ी मेला स्थल, कालूखाण और फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण के लिए ₹81.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *