भारी बारिश की ज़द में जंगली जानवर,उफान में बहा मृत गुलदार..वायरल Video


उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा की कोसी नदी में गुलदार का शव बहता नज़र आया। वीडियो हुआ वायरल…
अल्मोड़ा जिले के सिमनोली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कोसी नदी के तेज बहाव में एक वयस्क गुलदार पानी के तेज बहाव में बहता दिखा। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जंगली जानवरों पर भी खतरा बढ़ गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलदार(तेंदुआ)अच्छे तैराक होते हैं, इसलिए ये आशंका कम है कि वह डूबने से मरा होगा।
गुलदार की मौत को लेकर संभावना जताई जा रही है कि उसका शव नदी किनारे पड़ा होगा और जलस्तर बढ़ने से वह बह गया होगा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग ने हलदर की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है और शव के बहाव की दिशा में खोजबीन की जा रही है।
इससे पहले भी बीते दिनों, एक गुलदार के नदी के तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस