बाज़ार से नही लोटा कारिगर, खेत मे पड़ा मिला युवक का शव:पुलिस जुटी जांच में

GKM.News.28-10-2020(बाज़पुर) केलाखेड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा को भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि केलाखेड़ा के ग्राम बेरिया दौलत निवासी प्रेम सिंह अपने घर से मंगलवार साय बाजार गया था। जिसके बाद प्रेम सिंह घर नहीं लौटा। जिसका आज ग्राम फतेहपुर स्थित गोगली नदी के पास खेत में शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम सिंह के कमर और सर पर गोली लगी हुई थी जिससे प्रेम सिंह की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह की छोटी बेटी सुमन ने साढ़े 7 बजे मृतक को फोन किया था और घर आने की बात कही थी। जिसमें पीछे से कुछ युवकों द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन,अनिल कपूर डब्बू ने किया शुभारंभ
धामी सरकार का बड़ा कदम हो सकता है ‘पॉपुलेशन कंट्रोल बिल’
ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार
मुख्यमंत्री धामी कल रामनगर दौरे पर, ये रहेगा शेड्यूल..