सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video


हल्द्वानी। सड़क हादसे के वक्त जब हर पल कीमती होता है, तब किसी जरूरतमंद की मदद के लिए तुरंत आगे आना ही इंसानियत और सच्ची पुलिसिंग की पहचान है। हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित भोटिया पड़ाव चौकी के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति मुकेश बदानी(25) /खीमानंद निवासी हाटमल्ला कोटाबाग घायल हो गया।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद हॉक सीपीयू में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह और कांस्टेबल औसाफ अहमद ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को ऑटो की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई, ताकि वे जल्द अस्पताल पहुंच सकें।
पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से जरूरत के समय घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। वर्दी में निभाई गई यह जिम्मेदारी बताती है कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की सहायता करना भी है।
कांस्टेबल रोहित सिंह और औसाफ अहमद की तत्परता मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसिंग की एक सराहनीय मिसाल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस