वोटो की गिनती… बंगाल से असम तक नतीजे आज_रुझान आने शुरू..कौन आगे

live अपडेट
9: 00 बजे
शुरुआती रुझानों में बंगाल में मुकाबला टाई
सुबह 8.55 के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है और स्थिति ये है कि दोनों पार्टियां 111 सीटों पर आगे चल रही हैं।
तमिलनाडु में द्रमुक 56 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक 25 सीटों पर आगे चल रही है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 15 सीटों पर आगे है।
केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 63 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है।
पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।
पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल की फलता सीट को छोड़कर सभी सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में नेक टु नेक फाइट देकने को मिल रही है।
बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाबी किसे हासिल होगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा. चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ देर बाद सामने आएंगे. मतगणना की शुरुआत सुबह शुरू हो गयी है।
असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अप्रैल में मतदान हुआ था. असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. वहीं, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी सीटों पर दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 में से 293 सीटों के नतीजे सोमवार को आएंगे, क्योंकि फाल्टा सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है. इस सीट पर 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है।
इसी तरह, 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है. 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है. 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है. वहीं, 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 16 है. आंकड़ों के अनुसार, इस राज्यों में मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत भी दर्ज किया गया. असम में संपन्न चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 85.38 रहा।
इसी तरह, केरल में मतदान प्रतिशत 78, तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत 85.1, पुडुचेरी में मतदान प्रतिशत 89.08 और पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 92.47 रिकॉर्ड किया गया है. मतगणना से पहले काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के सभी काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है. शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है।
हम आपको पांचो राज्यों में रुझान और रिजल्ट की पल-पल की अपडेट देते रहेंगे जुड़े रहें हमारे साथ।
बंगाल में रुझान आने शुरू, भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बनाई
शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं टीएमसी 10 सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु में द्रमुक ने सात सीटों पर रुझानों में बढ़त बनाई
तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रमुक ने शुरुआती रुझानों में सात सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं अन्नाद्रमुक चार सीटों पर आगे चल रही है। टीवीके ने भी दो सीटों पर बढ़त बनाई है।
शुरुआती रुझानों में केरल में बराबरी का मुकाबला दिख रहा
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 16 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं लेफ्ट के नेतृत्व वाली एलडीएफ गठबंधन ने भी 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
शुरुआती रुझानों में बंगाल में मुकाबला टाई
सुबह 8.55 के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है और स्थिति ये है कि दोनों पार्टियां 111 सीटों पर आगे चल रही हैं।
तमिलनाडु में द्रमुक 56 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक 25 सीटों पर आगे चल रही है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 15 सीटों पर आगे है।
केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 63 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है।
पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com

वोटो की गिनती… बंगाल से असम तक नतीजे आज_रुझान आने शुरू..कौन आगे
Uttrakhand : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी_ पिथौरागढ़ में स्कूल बंद
सुशीला तिवारी में 12 करोड़ की हाईटेक कैथ लैब में सीलन_सांसद ने कहा ट्रीटमेंट करें..
नैनीताल, कैंचीधाम और हाईकोर्ट में पैरामिलिट्री तैनात_ इंटेलिजेंस भी एक्टिव,क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा…
ड्रग्स का बढ़ता खतरा,हल्द्वानी में अवैध नशा मुक्ति केंद्र का काला सच_वेंटिलेटर पर शुभम..