

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वनाग्नि, मॉनसून की आपदा, पेयजल संकट, जलभराव, मलेरिया, डायरिया, बर्फबारी और ठंड से नुकसान आदि सभी आपदाओं को अलग अलग इवेंट मानते हुए एक कैलेंडर में दर्ज किया जाएगा। कैलेंडर में चढ़े इवेंट स्वतः समाधान की तरफ चले जाएंगे और सम्बन्धित विभाग इन समस्याओं का एक नीतिगत तरीके से निराकरण करेंगे।
नैनीताल स्थित नैनीताल क्लब सभागार में आज मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने चर्चाओं के बीच पत्रकारों को जानकारी दी कि वो एक कैलेंडर बनाने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के सभी इवेंट रिकॉर्ड किये जाएंगे।
इन एवेंटो का समय से सामना कर इसका हल या समाधान निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कैलेंडर में वनाग्नि, मॉनसून की आपदा, पेयजल संकट, जलभराव, मलेरिया, डायरिया, बर्फबारी और ठंड से नुकसान आदि जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन सब ईवेंटो के लिए पहले से बैठकों के दौर पर रोक लगेगी और एक सिस्टम के तहत इसे स्वतः लागू कर समाधान और निस्तारण किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..