Ad

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप कल पौड़ी से करेंगे “भारत जोड़ो यात्रा” का आगाज़..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता कल 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पौड़ी जाएंगे और वहां पर भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल विनोद नेगी के संयोजन में इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक एजेंसी तक कांग्रेस पार्टी भारत छोड़ो आंदोलन की सांस्कृतिक शुरुआत करेगी धीरेंद्र प्रताप इस मौके पर जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एजेंसी चौक पर आम सभा को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार के कारनामों का पर्दाफाश करेंगे।


इस दौरे पर पौडी जाते हुए धीरेंद्र प्रताप ने आज यहां कहा कि हिमाचल में चुनाव में वोट पड़ चुका है और सब जगह चर्चा है कि कांग्रेस को जीत रही है उन्होंने दावा किया गुजरात में भी इसी प्रकार के नतीजे आने की आशा है जबकि दिल्ली में भी प्रत्याशी की घोषणा आज रात तक हो जाएगी उन्होंने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस नई करवट ले रही है और उन्हें विश्वास है 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *