खेल और हुनर का संगम_बियरशिबा स्कूल में समर कैंप की रंगारंग शुरुआत


हल्द्वानी।
बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों के बीच समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, एडवाइजर के. दत्त, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती निशा सिंह तथा एच.ओ.डी. श्रीमती अनीता बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक कौशल को निखारने के लिए कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। खेल, कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों से कैंप का माहौल पूरी तरह जीवंत और ऊर्जावान नजर आया।
शतरंज प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक मास्टर ललित सिंह लामाकोटी द्वारा दिया जा रहा है, वहीं क्रिकेट की बारीकियां रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कार्तिक जोशी बच्चों को सिखा रहे हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण उत्तराखंड से भारत अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी ऋषभ मेहरा के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।
इसके अलावा विद्यार्थी बॉटल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी डांस, स्केटिंग, स्टोरी टेलिंग और नाट्य कला जैसी गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। कैंप की शुरुआत ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने फिटनेस और वार्म-अप गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
दिनभर बच्चों के चेहरों पर उत्साह, खुशी और नई चीजें सीखने का जोश साफ दिखाई दिया। समर कैंप बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का शानदार मंच बनता नजर आया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video