Haldwanii_वैभव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुकुल जैन गिरफ्तार


हल्द्वानी/कालाढूंगी।
वैभव मर्डर केस में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकुल जैन को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनाम और लगातार दबाव के बाद कालाढूंगी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी अभियान के तहत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर कालाढूंगी पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026 धारा 103(1) BNS के मामले में आरोपी मुकुल जैन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोप है कि मुकुल जैन ने वैभव कुमार के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वैभव कुमार की मौत हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी थी।
एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल तेजपाल की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी इसी सख्ती और प्रभावी तरीके से जारी रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update