Ad

उत्तराखंड : खौफनाक वारदात_अपनों ने ही रेत दिया जवान बेटे का गला, कातिल मां-बाप भाई अरेस्ट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में खौफनाक वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज़ खुलासा किया तो लोग सच्चाई जानकर हैरत में पड़ गए।भले ही दुनिया में जन्म देने वाले मां-बाप का रिश्ता सबसे भरोसेमंद रिश्ता माना जाता हो, लेकिन उधम सिंह नगर में उन्होंने ऐसा कुछ किया जो चर्चा का विषय बन गया। मां-बाप ने ही अपने बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया। तीनों ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बाप और बेटा घर से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। इसको लेकर काफी विवाद होता था।मां ने इस मामले को दूसरी दिशा में मोड़ देने की कोशिश की। पुलिस इस मामले में आरोप माता-पिता और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में जसपुर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती भट्टा कॉलोनी निवासी नदीम का अपने ही घर में गला कटा शव मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फरार परिजनों को तलाश शुरू कर दी। तलाश के बाद पुलिस ने जब गहनता से मृतक की मां से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मृतक की मां से पूछताछ की गई तो उसकी बातों में विरोधाभास प्रतीत हुआ। गहनता से जांच की गई और महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। बताया कि उसका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। मां-बाप के साथ अभद्र व्यवहार करता था। नशे में रहने का आदि था, इन सभी बातों को लेकर रात भी घर मे झगड़ा हुआ। गुस्से मे पति और उसके दूसरे बेटे ने उसका गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया। इसके बाद पिता और पुत्र मौके से फरार हो गए थे। महिला द्वारा उनका साथ दिया गया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *